प्रदेशक्यों इतनी रहस्यमयी है इन बाबाओं की दुनिया, हरिद्वार कुंभ में पहुंचे...

क्यों इतनी रहस्यमयी है इन बाबाओं की दुनिया, हरिद्वार कुंभ में पहुंचे नागा साधु

[object Promise]

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में नागा संन्यासियों की सबसे अधिक संख्या है। इस अखाड़े के नागा साधु जब शाही स्नान के लिए बढ़ते हैं तो मेले में पूरी दुनिया से आए श्रद्धालु इस दृश्य को देखने के लिए लालायित रहते हैं। हरिद्वार में इसकी स्थापना विक्रम संवत 1202 में हुई थी। इस समय अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी हैं। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य स्वामी परमात्मानंद ने 1921 में काशी में टेढ़ीनीम और कनखल में मृत्युंजय आश्रम की स्थापना की थी। जूना अखाड़े की परंपरा अनुसार अखाड़े का संचालन 17 सदस्यीय कमेटी करती है। अखाड़े के ईष्ट देव भगवान दत्तात्रेय हैं। मां मायादेवी मंदिर, आनंद भैरव मंदिर, श्री हरिहर महादेव पारद शिवलिंग महादेव मंदिर इसी अखाड़े के अधीन है।

हरिद्वार में यह अखाड़ा काफी प्राचीन है। तमाम ऐतिहासिक और धार्मिक पुस्तकों में भी इसका वर्णन मिलता है। अखाड़े के नियम बेहद कठोर हैं और अखाड़ा इन्हें लेकर अनुशासन प्रिय है। नियमों का पालन ना करने वाले साधुओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इस समय अखाड़े में पांच लाख से अधिक साधु संन्यासी हैं, जिसमें सबसे अधिक संख्या नागा संन्यासियों की है। अखाड़े में इस वक्त 120 से अधिक महामंडलेश्वर हैं। जिनकी शोभा यात्र कुंभ मेले की शान होती है और उसे भव्यता और दिव्यता प्रदान करती है।

किन्नरों को अपने छत्र तले दी जगह

जूना अखाड़ा समाज सुधार को काफी काम करता है। अखाड़े ने उच्चतम न्यायालय की ओर से थर्ड जेंडर के रूप में किन्नरों को मान्यता दिए जाने के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से किन्नर अखाड़ा को अपने अखाड़े में ना सिर्फ जगह दी, बल्कि उन्हें अपने साथ धर्म ध्वजा लगाने और शाही स्नान करने का भी मौका दिया।

जूना के साथ स्नान करता है अग्नि और आह्वान अखाड़ा

हरिद्वार कुंभ में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के साथ अग्नि और आह्वान अखाड़ा भी अपनी पेशवाई निकालता है और शाही स्नान भी उसी के साथ करता है। हरिद्वार कुंभ में महाशिवरात्रि स्नान करने के क्रम में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने सबसे पहले स्नान किया था। जिसमें उसके साथ अग्नि और आह्वान अखाड़े के संत महात्माओं ने स्नान किया और किन्नर अखाड़ा के सदस्यों ने भी उनके साथ स्नान किया।

कर्णप्रयाग में हुई थी स्थापना

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की स्थापना संवत 1202 (वर्ष-1145) कार्तिक सुदी 10 मंगलवार के दिन देवभूमि उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में सुंदर गिरी महाराज, दलपत गिरी महाराज, लक्ष्मण गिरि महाराज, रघुनाथ गिरी महाराज, बैकुंठ गिरी महाराज, शंकर पुरी महाराज अवधूत, वेणी पुरी अवधूत, स्वामी दयावन, स्वामी रघुनाथ वन, स्वामी प्रयाग भारती और स्वामी नीलकंठ भारती ने सामूहिक रूप से की थी। इसे श्री पंचायती दशनाम जूनादत्त अखाड़ा या भैरव अखाड़ा भी कहते हैं। इनका मुख्यालय केंद्र वाराणसी में बड़ा हनुमान घाट पर है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories