खेलविराट कोहली बोले- नहीं था स्टोक्स और बेयरस्टो का तोड़, शतक नहीं...

विराट कोहली बोले- नहीं था स्टोक्स और बेयरस्टो का तोड़, शतक नहीं बना पाने पर भी दिया जवाब, 336 रन के बावजूद मिली हार

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में करारी हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक और रिषभ पंत के तूफानी अर्धशतक के दम पर 6 विकेट पर 336 रन का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 43.3 ओवर में ही जीत का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली और इसे निर्णायक मुकाबले तक पहुंचाया।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 336 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन फिर भी वह इसका बचाव नहीं कर पाया। टीम इंडिया के गेंदबाजों के सिर्फ तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी मिली। इस मैच में मिली भारत की हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी में बदलाव किया। कुलदीप यादव को लगातार छक्के पड़ने के बाद भी गेंदबाजी पर लगाए रखा। हार्दिक पांड्या के टीम में होने के बाद भी उनको गेंदबाजी के लिए नहीं बुलाया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को उनके बेबाक राय के लिए जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी राय देते रहते हैं। उन्होंने इस मैच में भारतीय कप्तान की गेंदबाजी पर निशाना साधा। कोहली की कप्तानी को वॉन ने बेहद बुरा बताते हुए कहा कि यह गेंदबाजी की योजना बहुत ही ज्यादा पुरानी है। भारत को अपनी सबसे बेहतरीन गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी करानी चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा खराब कप्तानी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories