राष्ट्रीयबाजारों में सजी पिचकारी,रंग और अबीर की दुकानें

बाजारों में सजी पिचकारी,रंग और अबीर की दुकानें

[object Promise]

गोल्डेन कुशवाहा

पडरौना। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोग होली की तैयारी में जुट गए हैं। पिछले साल भी यह त्यौहार कोरोना के खौफ के बीच ही मना था। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। परंतु इस बार विशेष सतर्कता की जरूरत होगी।

सोमवार को रंगो का त्योहार होली मनाया जाएगा। इस त्योहार को मनाने के लिए युवा और बच्चे घर के मुखिया के साथ होली की खरीदारी में जुट गए हैं। इसके चलते बाजारों में पिचकारी व किराने की दुकान पर चहल-पहल बढ़ गई है। इन दुकानों पर गुझिया और अन्य पकवान बनाने के सामान के अलावा रंग, अबीर और गुलाल की लोग खरीदारी हो रही है। कोतवाली रोड स्थित दुकानदार श्रीकांत यादव, धर्मशाला रोड के राजू साहा, रेलवे स्टेशन रोड के मुरारी गुप्ता, सुभाष चौक के गणेश और तिलक चौक के आकाश चौरसिया आदि दुकानदारों ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए खरीदारों की संख्या बढ़ी है।

दस से 25 प्रतिशत तक बढ़ा है दाम

पिचकारी, अबीर, गुलाल के भाव पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दस से 25 प्रतिशत तक बढ़ा गया है। शेर, मोदी, योगी समेत विभिन्न प्रकार के कार्टून मुखोटे 80 रूपये से 150 रूपये तक बिक रहे हैं। मलिंगा, धोनी व बेबी डॉल के चोटी अथवा बनावटी बाल 100 से 200 रूपये में मिल रहे हैं। इसमें मुर्गा वाले बाल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं । पब्जी पिचकारी 150 रूपये से लेकर 900 तक बिक रही है। पब्जी गेम स्प्रे भी 35 से 200 तक बिक रहे हैं। रंग पांच रूपये से 50 रूपये, अबीर 150 रुपये, बार्निस रंग 100 रुपये, होली वाले टी-शर्ट 100 रुपये, प्रेस पाइप 90 रुपये से 350 रुपये, पटाखा पिचकारी 70 से 225 रुपये तक बिक रहे हैं। इसमें पब्जी गेम पिचकारी व पिचकारी पटाखा युवाओं की पसंद बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की पिचकारियां, मखौटे, वाटर बैलून आदि युवाओं को लुभा रहे हैं।

सोशल डि‌स्टेंसिंग के साथ मनाएं होली

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में होली का त्योहार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं। जितना हो सके रंग खेलने से परहेज करें, अबीर लगाकर त्योहार का आनंद लें। बच्चों को खाने पीने के सामानों पर विशेष ध्यान दें। बाहर बने खाद्य पदार्थ के स्थान पर घर में पका भोजन और मिठाई खाएं।

डॉ. एस प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ, पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories