राष्ट्रीयआए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ रेप और गैंगरेप जैसे मामले बढ़ते...

आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ रेप और गैंगरेप जैसे मामले बढ़ते चले जा रहे हैं

[object Promise]

लखनऊ,यूपी

आपको बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक द्वारा युवतियों को मॉडल बनाने का सपना दिखाकर उनके साथ रेप किया गया और उनको मारा पीटा गया….. पीड़ित युवतियों द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई और उसने उन्हें मॉडल बनाने के सपने दिखाए….जिसके बाद युवतियों का झूठा ऑडिशन भी कराया गया जब युवतियां युवक के जाल में पूरी तरह से फंस गई तब युवक ने विभूति खंड क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में युवती को बुलाया और उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मुंह खोलने पर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी…. फिलहाल जब युवतियों ने डायल 112 पर फोन करके इस घटना की जानकारी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस ने युवतीयो की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई फिलहाल जो आरोपी है वह अभी फरार बताया जा रहा है और आरोप लगाने वाली दोनों युवतियों का पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए भेज दिया …..आपको बता दें इससे पहले दोनों युक्तियां डायल 112 में काम करती थी पर अब नौकरी ना होने के कारण दोनों युवतियां काफी दिनों से नौकरी की तलाश कर रही थी…..

पूरे मामले पर एसीपी विभूति खंड प्रवीण मलिक का कहना है कि डायल 112 पर एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें युवतियों ने बताया था कि एक युवक ने उनसे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और मॉडल बनाने का सपना दिखाया और उनके साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया…. फिलहाल युवतियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा…..

आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार लाख दावे कर रही है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित है पर हाल ही में देखा जाए तो कई जिलों में महिलाओं के प्रति घटने वाली घटना बढ़ती चली जा रही हैं और प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित होता नजर आ रहा है तो ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि कब उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति घटने वाली घटना कम होंगी और कब महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी….

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories