स्वास्थ्य-जीवनशैलीDash Diet फॉलो करें ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और वजन घटाने...

Dash Diet फॉलो करें ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और वजन घटाने के लिए

[object Promise]

नई दिल्ली। आमतौर पर वजन जंक फ़ूड खाने और वर्कआउट नहीं करने की वजह से बढ़ता है। साथ ही यह बीमारी आनुवांशिकी भी होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद उन्हें वजन कम करने में कोई खास मदद नहीं मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो वजन कम करने से पहले वजन संतुलित करना बेहद जरूरी है। चूंकि लोग वजन कम करने के लिए डॉयटिंग करने लगते हैं, जिसमें रोजाना भूखे-प्यासे रहते हैं। इससे वजन कम नहीं होता है, बल्कि शरीर कमजोर हो जाती है। आधुनिक समय में लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए एटकिंस डाइट, Mediterranean डाइट, केटोजेनिक डाइट, वेगन डाइट, डॉक्टर दीक्षित डाइट और इंटरमिटेंट फॉस्टिंग फॉलो करते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डैश डाइट को अपना सकते हैं।  इसे फॉलो करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

हाल के दिनों में डैश डाइट बेहद पॉपुलर हुआ है। इस डाइट से न केवल वजन, बल्कि उच्च रक्तचाप को भी कंट्रोल किया जा सकता है। Harvard T.H. Chan School of Public Health की मानें तो डैश डाइट को पहली बार साल 1996 में American Heart Association की वार्ता में पेश किया गया था। इसके बाद साल 1997 में New England Journal of Medicine में डैश डाइट को पब्लिश किया गया था। एक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि डैश डाइट हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इस शोध में 456 लोगों को शामिल किया गया था।

वजन घटाने में फायदेमंद

इस डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, नट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, बीन्स आदि चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही डैश डाइट में सोडियम यानी नमक और जंक फूड्स से परहेज अथवा बहुत कम सेवन करना पड़ता है। डैश डाइट को दो चरणों में बांटा गया है। एक चरण में रोजाना 1500 सोडियम लेने की सलाह दी जाती है। वहीं,  दूसरे चरण में 2300 तक सोडियम सेवन करने की इजाजत होती है। इससे वजन कम  करने में मदद मिलती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories