[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जानिए देश के बड़े महानगरों में, पेट्रोल और डीजल आज किस भाव बिक रहा है
बिजनेस

जानिए देश के बड़े महानगरों में, पेट्रोल और डीजल आज किस भाव बिक रहा है

admin
Last updated: April 18, 2026 7:56 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में पिछले तीन महीनों के दौरान हुई वृद्धि के लिए तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड कीमतों का हवाला देती हैं। लेकिन अब कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं, मगर कंपनियां घरेलू उपभोक्ताओं तक राहत नहीं पहुंचा रही हैं। आम जनता के लिए गनीमत सिर्फ इतनी है कि पछले 21 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। वैसे, पिछले एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 64 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। अकेले गुरुवार को इसकी कीमतों में छह फीसद की गिरावट आई है। हालांकि, शुक्रवार को क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा हुआ है।

तेल कंपनियों ने 27 फरवरी को अंतिम बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। अभी दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेल कंपनियां कीमत बढ़ाने से गुरेज कर रही थीं। शुक्रवार को क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 61.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था, जबकि ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 64.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। आइए देश में पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतें जानते हैं।

मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, यहां डीजल का भाव 88.60 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। चेन्नई की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल 93.11 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। पटना की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल का भाव 93.48 रुपये प्रति लीटर पर है और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शनिवार को 89.31 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 81.85 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल 87.73 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.17 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल 91.35 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दूरदराज इलाके में भी मिल सकेगी इंटरनेट की बेहतर सुविधा, तैयारी भारत में सेटेलाइट संचार सेवा के प्रसार की
Next Article जानिए एक्सपर्ट की राय, कौन-से शेयर देंगे मुनाफा, आगे क्या रहेगी बाजार की चाल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?