[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM योगी के 4 साल बेमिसाल: चार सालों में ‘नए भारत में नया यूपी का जन्म’
राष्ट्रीय

CM योगी के 4 साल बेमिसाल: चार सालों में ‘नए भारत में नया यूपी का जन्म’

admin
Last updated: April 17, 2026 1:00 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज(मार्च 19, 2021) अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बीते चार वर्ष की कामयाबियों को गिनाया है।  अगले साल विधानसभा चुनाव होने से पहले इस मौके पर यूपी सरकार ने अपनी उपलब्धियों को गिनाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यूपी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं होता है, जो सरकार की उपलब्धि है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से हटकर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रही है। यूपी सीएम ने कहा कि आज ईज़ ऑफ डूइंग की लिस्ट में भी यूपी नंबर दो पर है, हमने काफी लंबी छलाँग लगाई है।

‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा के नए सफर पर, आइए, मिलकर साथ चलें… https://t.co/zeRmYVcddl

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 19, 2021

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में केंद्र की योजना को जगह नहीं दी गई थी, अगर केंद्र सरकार की योजनाओं को पुरानी सरकार लागू करती तो बड़ा परिवर्तन हो सकता था। हमारी सरकार ने उन्हें मिशन मोड में लागू किया, प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर्चे पर यूपी नंबर वन है।

यूपी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए लगातार काम किए हैं, किसानों को डेढ़ गुना तक एमएसपी दी गई है। यूपी में अब बिना किसी परेशानी के त्योहार मनाए गए हैं, चार साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है। अपराधियों के खिलाफ यूपी में जो एक्शन लिया गया वह देश में एक मानक बना।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में अपराध के मामलों में कमी आई है, हमारी अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। यूपी सीएम बोले कि प्रदेश में किसानों के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं, फिर चाहे सिंचित भूमि को बढ़ाना हो या मंडी स्थलों के काम को पूरा करना हो। योगी आदित्यनाथ बोले कि 2017 में हमारी सरकार आई, उससे पहले कुछ गाँव ऐसे थे जहाँ प्रदेश सरकार की कोई योजना का लाभ नहीं मिला था, लेकिन हमारी सरकार ने इन सभी गाँव वालों को सुविधाएँ मुहैया कराईं।

4 साल पूरा होने पर जनता के नाम चिट्ठी
कार्यकाल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई अखबारों में जनता के नाम चिट्ठी लिखा है। मुख्यमंत्री योगी ने चिट्ठी में इन चार सालों में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है। योगी ने कहा है कि इन चार वर्षों में उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को अपनाते हुए राज्य के 24 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में लगी रही।

सीएम योगी का कहना है कि उनकी सरकार ने चुनौतियों का सामना करते हुए लोगों के लिए संभावनाओं एवं अवसरों के द्वार खोले। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के शासन पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी सरकार जनता के हित में अपनी नीतियों को लागू करने में सफल हुई है।

एक हिंदी समाचार में अपने छपे लेख में सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता की पंक्तियों को उद्धृत किया है। ‘पावस बनकर ढलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा’, पूर्व प्रधानमंत्री की इन पंक्तियों को सीएम योगी ने अपने लिए प्रेरणास्रोत माना है। उनका कहना है कि ये पंक्तियाँ उन्हें साधना करने के लिए प्रेरित करती रही हैं। योगी का कहना है कि पीएम मोदी का सपना भारत की अर्थव्यवस्था को पाँच खरब डॉलर की करना है और इस दिशा में उनकी सरकार ने काम किए हैं।

सीएम ने उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया है। आदित्यनाथ ने बताया है कि राज्य में उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ की शुरुआत की। सरकार के प्रयासों के चलते राज्य की ‘इज ऑफ डुइंग’ रैंकिंग चार साल में देश में दूसरे स्थान पर पहुँच गई। यह आसान काम नहीं था। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे पहली पसंद के रूप में उभरा है।

राज्य में ढांचागत बदलाव एवं बुनियादी संरचना को मजबूत बनाने वाले सरकार के कदमों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा है कि विकास की गति को तीव्र करने के लिए पाँच एक्सप्रेसवे तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा राज्य में डिफेंस कॉरिडोर रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता के कदम को और मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि साल 2015-16 में लोगों की प्रतिव्यक्ति आय 47,116 रुपए हुआ करती थी लेकिन अब यह बढ़कर 94,495 हो गई है। राज्य की जीडीपी 2015-16 में 10.90 लाख करोड़ रुपए थी जो आज 21.73 लाख करोड़ रुपए हो गई है। उनकी सरकार में यह बदलाव आया है।

घरों तक साफ जल पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता
सीएम योगी का कहना है कि प्रत्येक घर को साफ पानी उपलब्ध कराने की दिशा में उनकी सरकार काम कर रही है। बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और 30 हजार राजस्व गाँवों तक पानी पहुँचाने के लिए सरकार एक व्यापक एक्शन प्लान पर काम कर रही है। जेजेएम मिशन के तहत गांवों और शहरों को जोड़ने के लिए आम बजट में राशि का प्रावधान करने के लिए हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं।

चार सालों में ‘नए भारत में नया यूपी का जन्म’
कोरोना संकट और इससे सामने आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस महामारी से उन्हें कई सीख दी। लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों में पढ़ाई और तैयारी करने वाले छात्रों की अपनी समस्याएं थीं। सरकार ने इनकी सुरक्षित वापसी के प्रबंध किए। राज्य के मेघावी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सरकार ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ लेकर आई। मुख्यमंत्री का कहना है कि इन चार सालों में ‘नए भारत में नए यूपी का जन्म’ हुआ है। इस बात को उनके विपक्षी भी मानते हैं। उनकी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। योगी का कहना है कि उनकी सरकार तुष्टिकरण की राह पर नहीं बढ़ी। उनकी नीतियों के केंद्र में किसान, युवा, महिलाएँ और गरीब हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का समाज के प्रत्येक तबके ने स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार किया, जिससे यह योजना बहुत लोकप्रिय हो रही
Next Article कंपनी ने किया कंफर्म, देगा दस्तक Realme Narzo 30 4G और Narzo 30 5G जल्द भारत में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?