लखनऊ, दिनांकः 18 मार्च, 2021
उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा है कि आज आत्मनिर्भर भारत दुनिया को राह दिखा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने कोरोना जैसी महामारी से निजात के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है। आज दुनिया के तमाम देशों व भारत के नागरिको को यह स्वदेशी वैक्सीन कोरोना जैसी घातक महामारी से सुरक्षा दिलाने के लिए प्रयोग की जा रही है। देश की इस उपलब्धि की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है।

