राष्ट्रीयजनपद प्रभारी मंत्री ने लगायी चैपाल, योजनाओं की दी जानकारी

जनपद प्रभारी मंत्री ने लगायी चैपाल, योजनाओं की दी जानकारी

[object Promise]

देवरिया जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चैहान ने गौरीबाजार के खैरा बनुआ ग्राम सभा में चैपाल के माध्यम से लोगों से संवाद किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।  उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को लाखों मकान दिए जाने के साथ ही अन्य आधारभुत आवश्यकताओं की पूर्ति उन्होने योजनाओं के माध्यम से किया।
मंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव सभी के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में शौचालय का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गांव-गांव में गरीबों को पक्का मकान मिला।  सबका बैंक खाता खोला गया, उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन दिया गया, किसान सम्मान निधि से किसानो को आर्थिक सहायता दी गयी, इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड दिया गया।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि जल शक्ति मिशन के तहत हर घर को स्वच्छ जल मिले इस योजना का शुभारंभ किया गया है।पहले ही चरण में जिले में एक हजार से अधिक गांव इस अभियान में शामिल किये गये है।  बिजली की नियमित आपूर्ति की जा रही है।  जर्जर और खराब तारों को तेजी से बदला जा रहा है। आयुष्मान कार्ड हर पात्र के पास हो इसकी पूरी तन्मयता से व्यवस्था की जा रही है। शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा सभी क्षेत्रों में गुणात्मक सुधार हो रहा है।
इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एसडीएम, रामअशीष प्रसाद, अम्बिकेश पाण्डेय, कृष्णानाथ राय, बृजेश गुप्ता, निर्मला गौतम, सतेन्द्र मणि, बलराम राय, अमित सिंह, बबलू, करमवीर सिंह सोलंकी, अरविन्द पाण्डेय, वी.डी.ओ.गौरीबाजार समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories