राष्ट्रीयएक अप्रैल से खुलेंगे प्री स्कूल, डेढ़-डेढ़ घंटे की चलेंगी दो पालियां

एक अप्रैल से खुलेंगे प्री स्कूल, डेढ़-डेढ़ घंटे की चलेंगी दो पालियां

[object Promise]

लखनऊ प्री स्कूल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. तुषार चेतवानी ने बताया कि करीब 1200 विभिन्न प्री स्कूल हैं जो सालभर से बंद हैं। कुछ बड़े प्री स्कूलों में ही ऑनलाइन गतिविधियां चल रही हैं। एक अप्रैल से स्कूलों को खोलने की तैयारी है। इसके लिए एसोसिएशन की तरफ से एसओपी जारी की गई है, जो पूरी तरह से शासन के नियमों के आधार पर बनाई गई है।

महासचिव ने बताया कि अभिभावक छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आतुर हैं। एंट्री लेवल जैसे नर्सरी कक्षाओं के लिए करीब 100 प्रतिशत अभिभावक सहमति देने को तैयार हैं। स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा। वे प्री स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे स्कूल प्रबंधन के साथ बैठकर वार्ता करेंगे।

एसओपी के महत्वपूर्ण अंश
– डेढ़ घंटे की एक शिफ्ट होगी। दो शिफ्टों में बच्चों को बुलाया जाएगा।
– लंच ब्रेक नहीं होगा। बच्चे मास्क पहनकर आएंगे।
– अभिभावकों की लिखित सहमति पर बच्चों को बुलाया जाएगा। एक कक्षा में 10 बच्चे होंगे।
– रोजाना हर पाली से पहले स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा।
– कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य।
– छोटे बच्चों को प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया जाएगा।
– यदि किसी बच्चे को तकलीफ होगी तो अभिभावक के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
– तबीयत खराब होने पर शिक्षक व स्टाफ को भी घर भेज दिया जाएगा।
– स्कूल में पर्याप्त मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, फेस कवर की व्यवस्था करनी होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories