लोकसभा में पेश किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर जुटे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उपराज्यपाल के पद पर हमला करते हुए बोला कि अगर दिल्ली में सरकार का मतलब एलजी है तो फिर चुनाव का क्या मतलब है? जब भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने में नाकाम रही तो संसद में यह बिल लाई है।
उन्होंने कहा कि लोग इस बात से दुखी हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार संसद में तीन दिन पहले एक कानून लाई है। उस कानून में लिखा है कि अब से दिल्ली सरकार का मतलब होगा एलजी।

