राष्ट्रीयसंसदीय समिति ने टीकाकरण पर चिंता जताई, कहा- पूरी आबादी का टीकाकरण...

संसदीय समिति ने टीकाकरण पर चिंता जताई, कहा- पूरी आबादी का टीकाकरण करने में लग जाएंगे कई वर्ष

[object Promise]

नई दिल्ली। गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने देश में टीकाकरण की धीमी गति पर चिंता जताई है और कहा है कि इस दर से पूरी आबादी का टीकाकरण करने में कई वर्ष लग जाएंगे।

काफी संख्या में लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं लग पा रही

राज्यसभा में सोमवार को पेश गृह मंत्रालय की अनुदान की मांग संबंधी रिपोर्ट पर समिति ने यह भी चिंता जताई कि काफी संख्या में लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं लग पा रही है।

अब तक भारतीय आबादी के एक फीसद से भी कम लोगों का हुआ टीकाकरण

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘समिति ने कोविड-19 के वर्तमान टीकाकरण प्रक्रिया पर गौर किया है और देखा है कि अभी तक भारतीय आबादी के एक फीसद से भी कम लोगों का टीकाकरण हुआ है और इस दर से पूरी आबादी के टीकाकरण में कई वर्ष लग जाएंगे।’

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा- टीकाकरण गंभीर मुद्दा है

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि उसे लगता है कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है कि काफी संख्या में लोगों को टीके की दूसरी खुराक नहीं लग पा रही है, जबकि दुनिया के विभिन्न हिस्से में कोविड-19 के नए प्रकार सामने आ रहे हैं।

लोगों को जितना जल्दी संभव हो कवर करने का प्रयास करना चाहिए

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इसलिए समिति अनुशंसा करती है कि अग्रिम मोर्चो के सभी स्वास्थ्यकर्मी और सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) सहित कोरोना योद्धाओं और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकíमयों को टीके खुराक दी जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को जितना जल्दी संभव हो कवर करने का प्रयास किया जाना चाहिए।’

इस साल शुरू हो सकता है जनगणना का काम

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना महामारी के चलते साल 2021 की जनगणना के लिए आवासीय स्थितियों और सुविधाओं से संबंधित जमीनी कामकाज में देरी हुई, लेकिन इस साल इसे आरंभ किया जा सकता है। जनगणना का यह चरण अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 के बीच किया जाना था लेकिन महामारी की वजह से नहीं किया जा सका। रिपोर्ट में कहा गया है कि जनगणना के लिए मद वार और वर्ष वार गतिविधियों के बंटवारे के मुताबिक जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के लिए पूर्व जांच की तैयारी कर ली गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories