राष्ट्रीयबाईपास सर्जरी भी हुई अब बाईपास, अपोलो मेडिक्स में इंट्रावैस्कुलर लीथोट्रिप्सी के...

बाईपास सर्जरी भी हुई अब बाईपास, अपोलो मेडिक्स में इंट्रावैस्कुलर लीथोट्रिप्सी के प्रयोग से ब्लॉक हुई आर्टरीज को खोलना हुआ आसान

[object Promise]

मरीज कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी करने को तैयार नहीं  था और मरीज को दिल का गंभीर दौरा पड़ा था।  मरीज  को तुरंत ही बाईपास सर्जरी की सलाह दी गयी, मरीज की हालत देखते हुए डॉ अजय बहादुर ने नई तकनीक  इंट्रावैस्कुलर लीथोट्रिप्सी, जिसमें शॉक वेव्स से जमी हुई कैलसियम की परतों को तोड़ कर बंद नसों को खोला जाता है।
उन्होंने बताया कि यह काफी जटिल प्रक्रिया है जो  भारत के कुछ चुनिंदा हॉस्पिटल में ही की जाती है और अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल एक ऐसा संस्थान है जहां पर यह सर्जरी की गयी है, सर्जरी  के बाद मरीज स्वस्थ है और डिस्चार्ज हो कर घर जा चुका है।

इंट्रावैस्कुलर लीथोट्रिप्सी की नई पद्धति के प्रयोग किए जाने पर अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के एमडी व सीईओ डॉ मयंक सोमानी ने कहा, “ इंट्रावैस्कुलर लीथोट्रिप्सी पद्धति की मदद से अब हम गंभीर एंजियोप्लास्टी वाले मरीजों का इलाज करने में सक्षम हैं। एंजियोप्लास्टी द्वारा कैल्शियम की कड़ी परत का इलाज करना एक बड़ी चुनौती है। इस नई तकनीक की मदद से अब ऐसे ब्लॉकेज को खोलना आसाना हो गया है, जिसके परिणाम व्यक्ति के जीवन को लंबे समय के लिए बेहतर बनाते हैं। उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कोरोना महामारी के कारण दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में जाकर इलाज कराना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि हम, सभी लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा सकें जिससे कि उन्हें अच्छे उपचार के लिए कहीं भटकना न पड़े। मैं डॉ अजय बहादुर और उनकी टीम को बधाई देता हूँ और सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल निरंतर सभी को उत्कृष्ट उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories