राष्ट्रीयऐसे करें चेक, घोषित हुए नतीजे, दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल सीबीटी में 67,740...

ऐसे करें चेक, घोषित हुए नतीजे, दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल सीबीटी में 67,740 सफल

[object Promise]

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरूष एवं महिला पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर सोमवार, 15 मार्च 2021 को की गयी। पहले चरण के सीबीटी के आधार पर कुल 67,740 उम्मीदवारों को अगले चरण पीई/एमटी के लिए सफल घोषित किया गया है। बता दें कि आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2021 को 15 मार्च को जारी किये जाने की जानकारी विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी रिजल्ट कैलेंडर के माध्यम से दी थी। वहीं, एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 के बीच किया था।

ऐसे चेक करें दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2021

उम्मीदवारों को अपना दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद 15 मार्च की तारीख के साथ उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट नोटिस स्क्रीन पर देख पाएंगे। वहीं, कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए होम पेज पर दिये गये रिजल्ट के लिंक पर करें। फिर नये पेज पर ‘अदर्स’ के लिंक पर क्लिक करें। फिर 15 मार्च की तारीख के साथ दिये गये रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। उम्मीदवार इस फाइल में अपना रोल नंबर सर्च कर पाएंगे।

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला के कुल 5836 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 1 अगस्त 2020 को जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर तक चली थी। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories