प्रदेशतीन इंस्पेक्टर और 55 दारोगा चढ़ेंगे पहाड़, इस तरह गड़बड़ाया तबादलों का...

तीन इंस्पेक्टर और 55 दारोगा चढ़ेंगे पहाड़, इस तरह गड़बड़ाया तबादलों का समीकरण

[object Promise]

सोबन सिंह गुसांई :पहाड़ों में ड्यूटी करने को अभिशाप समझ रहे इंस्पेक्टर व दारोगाओं को पहाड़ में तैनात इंस्पेक्टर व दारोगाओं ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, पहाड़ों में ड्यूटी कर रहे कई इंस्पेक्टर और दारोगाओं ने मैदानी जिलों में आने से इन्कार कर दिया है। जिससे मैदानों में डटे 12 इंस्पेक्टर और 96 दारोगाओं को अब पहाड़ नहीं चढऩा पड़ेगा। केवल तीन इंस्पेक्टर व 55 दारोगा ही पहाड़ चढ़ेंगे।

पिछले डेढ़ महीने से तबादलों की जद्दोजहद में जुटा पुलिस विभाग अब जाकर तबादलों की स्थिति स्पष्ट कर पाया है। संभवत: अगले सप्ताह तबादलों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इंस्पेक्टरों के पदों की बात करें तो रेंज कार्यालय की ओर से देहरादून व हरिद्वार जनपद से अब तक पहाड़ नहीं चढ़े 15 से अधिक इंस्पेक्टरों की लिस्ट तैयार की गई थी, लेकिन पहाड़ से इंस्पेक्टरों ने मैदानी जिलों में आने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में अब दोनों जिलों से सिर्फ तीन इंस्पेक्टरों को ही पहाड़ भेजा जाएगा। इसी तरह दारोगाओं में देहरादून से 78 और हरिद्वार जिले से 83 दारोगाओं को पहाड़ भेजा जाना था, लेकिन पहाड़ से केवल 50 दारोगा ही देहरादून व हरिद्वार आने को तैयार हुए। ऐसे में 55 दारोगाओं को पहाड़ भेजा जाएगा।

847 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल उतरेंगे मैदान

तबादला लिस्ट के अनुसार 847 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल पहाड़ी जिलों से मैदानी जिलों में आएंगे। जबकि, देहरादून से 480 व हरिद्वार से 238 कुल 718 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को पहाड़ी जिलों में भेजा जा रहा है। पहाड़ी जिलों से भारी संख्या में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल ने मैदानी जिलों में आने के लिए दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अभी उन्हीं पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की गई है जोकि अब तक पहाड़ चढ़े ही नहीं।

यह है तबादलों की नियमावली

इंस्पेक्टर व दारोगाओं के लिए एक बार में मैदानी जनपदों में ड्यूटी अवधि आठ वर्ष जबकि पहाड़ी जनपदों में चार वर्ष है। वहीं, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल के लिए मैदानी जनपदों में नियुक्ति अवधि क्रमश: 12 व 16 वर्ष है। जबकि, पहाड़ी जिलों में नियुक्ति अवधि छह व आठ वर्ष है। जिन इंस्पेक्टरों, दारोगाओं, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल ने इससे अधिक समय गुजार दिया है, उनका तबादला किया जा रहा है।

ट्रांसफर रुकवाने के लिए सिफारिशें

इंस्पेक्टर व दारोगाओं को पहाड़ न चढऩा पढ़े, इसके लिए उन्होंने पहले ही सिफारिशें लगा दी हैं। रेंज कार्यालय में पहाड़ न चढऩे के कारणों को लेकर अधिकारी अपनी-अपनी समस्या बताकर ट्रांसफर रुकवाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। वहीं कई अधिकारी नेताओं से ट्रांसफर रुकवाने की जुगत में जुटे हुए हैं।

डीआइजी गढ़वाल रेंज नीरु गर्ग का कहना है कि संभवत: एक सप्ताह में तबादला लिस्ट जारी कर दी जाएगी। पहाड़ से मैदान में आने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या कम है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या अधिक है जो नियमावली के अनुसार समयाविधि पूरी कर चुके हैं। लेकिन, संतुलन बनाकर ही तबादले किए जाएंगे। जितने पहाड़ से मैदान आएंगे उतने ही मैदान से पहाड़ भेजे जाएंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories