[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सहवाग ने कहा, टीवी पर मैच नहीं देखूंगा अगर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी नहीं होगा तो मैं
खेल

सहवाग ने कहा, टीवी पर मैच नहीं देखूंगा अगर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी नहीं होगा तो मैं

admin
Last updated: April 18, 2026 9:04 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दिए जाने से क्रिकेट भारतीय क्रिेकेट फैंस का दिल टूट गया और टीम को जो हाल हुआ वो सबने देखा। कप्तान विराट कोहली ने इसके पीछे तर्क दिया था कि, आगे टीम इंडिया का शेड्यूल काफी पैक है और इसकी वजह से उन्हें शुरुआत मैचों से दूर रखा गया है, लेकिन विराट का ये तर्क लोगों के गले नहीं उतर रहा है। खास तौर पर टीम इंडिया की हार से बाद उनका प्लेइंग इलेवन से बाहर होना कई दिग्गजों को भी नागवार गुजरा जिसमें टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं।

वीरेंद्र सहवाग पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा को आराम दिए जाने पर नाखुश नजर आए और और कहा कि, अगर रोहित नहीं खेलेंगे तो वो अपना टीवी बंद ही रखेंगे। सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि, विराट कोहली ने कहा कि रोहित शुरुआत मैचों में नहीं खेलेंगे तो क्या टीम की हार के बाद भी वो अपनी इसी रणनीति पर कायम रहेंगे। एक भी हार का असर टीम पर गहरे तरीके से पड़ता है और अगर मैं कप्तान होता तो अपनी बेस्ट टीम के साथ मैदान पर उतरता। अगर रोहित शर्मा चयन के लिए उपलब्ध हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। क्रिकेट फैंस उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं और मैं खुद उनका प्रशंसक हूं और अगर वो नहीं खेलते हैं तो मेरा टीवी बंद रहेगा।

भारतीय टीम को इंग्लैंड ने पहले टी20 मुकाबले में चारो खाने चित कर दिया और हर डिपार्टमेंट में इंग्लिश टीम भारत से बीस साबित हुई। इस मैच में मिली हार के बाद कप्तान विराट ने कहा कि, वो पिच को सही तरीके से नहीं पढ़ पाए थे और हमारी बल्लेबाजी भी काफी खराब रही थी। हालांकि उन्होंने फिर से वापसी की उम्मीद जताई, लेकिन टीम में किसी भी तरह से बदलाव के बारे में कोई बात नहीं कही।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लॉन्च किया क्लाउड भारत में बिटडिफेंडर ने आधारित एंडपॉइंट डिटेक्टशन और रेस्पॉन्स सोल्यूशन
Next Article उतारी नजर, वीडियो वायरल, Ankita Lokhande के घर किन्नर पूजा शर्मा इस वजह से पहुंची, जमकर किया डांस

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?