राष्ट्रीयकानपुर : 16 साल से यूएई की 7 घातक मिसाइलें रखीं थी...

कानपुर : 16 साल से यूएई की 7 घातक मिसाइलें रखीं थी घनी आबादी के बीच

[object Promise]

दरअसल, जूही रेलवे यार्ड कंटेनर डिपो में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से शिकोहाबाद की फर्म ने जनवरी 2005 में मेटल स्क्रैप मंगवाया था. इसके कंटेनर जूही डिपो में रखे थे. माल निकालने के दौरान विस्फोटक होने की आशंका जातई गई. इसके बाद 13 कंटेनर की जांच कराई गई तो बम स्क्वॉड ने पाया कि इन कंटेनर में 7 जीवित और 70 मिस फायर मिसाइलें हैं.

जब बम निरोधक दस्ते से इन्हें निष्क्रिय कराने के लिए कहा गया तो आसपास घनी आबादी होने के कारण दस्ते के कर्मचारियों ने अपने हाथ खड़े कर लिए. दूसरा कारण यह भी पता चला है कि बम निरोधक दस्ता इतना पारंगत नहीं होता कि वह मिसाइल को निष्क्रिय कर सके. जरा सी चूक होने पर जानमाल का खतरा हो सकता था. इसके बाद इन मिसाइल की मिस्ट्री कराने के लिए कई बार टीमों का गठन हुआ. टीमें बनाई गई. मौका मुआयना किया गया, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं.

पिछले साल बेरूत में बम धमाका हुआ था, जिसके बाद प्रशासन जागा और कस्टम आयुक्त ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा. इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी आलोक तिवारी को पत्र लिखकर हर तरह की एजेंसी का सहयोग लेकर इसे निष्क्रिय कराने के निर्देश दिए. साल 2020 में इसकी जांच ने तेजी पकड़ी और जिलाधिकारी ने एडीएम (सिटी) अतुल कुमार को मौके पर भेजकर इसकी रिपोर्ट मंगवाई. एडीएम सिटी अतुल कुमार ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को 3 दिन पूर्व भेजी है.

इस रिपोर्ट के आधार पर जिलाधकारी आलोक तिवारी ने जूही रेलवे यार्ड कंटेनर डिपो में रखी मिसाइलों को महाराष्ट्र के वर्धा में भेजने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि जहां यह मिसाइल रखी गई है, वहां उन्हें निष्क्रिय करना संभव नहीं है. डिपो के आसपास हजारों की तादाद में घनी आबादी है. सुरक्षित स्थान न मिलने के कारण इसे महाराष्ट्र के वर्धा ले जाकर निष्क्रिय करने का फैसला लिया गया.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories