राष्ट्रीयवाणिज्य कर महोदया द्वारा समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर को निर्देश दिये गये

वाणिज्य कर महोदया द्वारा समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर को निर्देश दिये गये

[object Promise]

लखनऊः   10 मार्च, 2021
ब्याज माफी योजना-2021 के लिये कमिश्नर, वाणिज्य कर महोदया द्वारा समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर को निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक लोकेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित करते हुए एक राजपत्रित अधिकारी के साथ वरिष्ठ/कनिष्ठ स्तर के कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। आगन्तुक इच्छुक व्यापारियों को उनसे सम्बन्धित बकाया की सूचना हेल्प डेस्क पर उपलब्ध करायी जाए एवं आॅनलाइन आवेदन न करने वाले व्यापारियों को आवेदन करने के लिए समुचित सहायता प्रदान की जाए।
इसके अतिरिक्त कमिश्नर महोदया द्वारा प्रदेश के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्याज माफी योजना-2021 में कार्य एवं उत्तरदायित्व निर्धारित कर दिये गये हैं एवं जोन के एडीशनल कमिश्नर को पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रूप में कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।  समस्त एडीशनल कमिश्नर्स एवं उनके अधीनस्थ अपने क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित व्यापारिक संगठनों एवं अधिवक्ता संगठनों के साथ बैठक कर योजना से अवगत करा रहेे हैं एवं योजना-2021 के प्रति अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories