राष्ट्रीयपरिवहन संभागीय कार्यालय अयोध्या के कार्यालय भवन के अनुरक्षण कार्य हेतु 36.90...

परिवहन संभागीय कार्यालय अयोध्या के कार्यालय भवन के अनुरक्षण कार्य हेतु 36.90 लाख रूपये स्वीकृत

[object Promise]

लखनऊ, दिनांकः 10 मार्च, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन संभागीय कार्यालय अयोध्या के कार्यालय भवन के मरम्मत/अनुरक्षण कार्य हेतु 36.90 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
     इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी किया गया है। स्वीकृत धनराशि से कार्यालय भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, खिड़की व दरवाजों की मरम्मत तथा जी0आई0 पाइप की फिटिंग का कार्य कराया जायेगा। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि आहरित धनराशि पी0एल0ए0/डिपाजिट खाते में नहीं रखी जाएगी। इस कार्य की वर्तमान एवं भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाये।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories