राष्ट्रीयपशु रोग नियंत्रण हेतु आगामी 12 मार्च को राज्य स्तरीय एक दिवसीय...

पशु रोग नियंत्रण हेतु आगामी 12 मार्च को राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

[object Promise]

लखनऊ: 10 मार्च, 2021

उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा पशु रोग नियंत्रण योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से पशुपालन निदेशालय, लखनऊ के आॅडीटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, पशुधन, उ0प्र0 शासन श्री भुवनेश कुमार द्वारा किया जायेगा।
यह जानकारी आज यहां निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, डा0 रामपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई0वी0आर0वाई0, ईज्जतनगर, बरेली, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा स्वास्थ एवं चिकित्सा विभाग, उ0प्र0 से आमंत्रित वैज्ञानिक प्रदेश के समस्त जनपदों से प्रतिभाग कर रहे पशुचिकित्साविदों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories