पडरौना कुशीनगर । पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित पीस पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर पार्टी के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में प्रतिमा बौद्ध का चयन किया गया । इसमें आगामी जिला पंचायत के चुनाव लड़ने के लिए 5 जिला पंचायत सदस्यों के नाम की घोषणा की गई ।जिन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा के रूप में प्रतिमा बौद्ध को जो जिम्मेदारी मिली है इससे जनपद में संगठन मजबूत होगा.बूथ स्तर तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए पार्टी अभियान चलाएगी । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा सरकारी उपक्रमों का नीजिकरण देश हित के लिए खतरा है। नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिमा बौद्ध ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक व आगे आने की जरूरत है । सरकार द्वारा रेल से लेकर हवाई जहाज तक व अन्य सरकारी संस्थानों को निजी करण के नाम पर पूजी पतियों से बेचने का कार्य किया जा रहा है ।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 1 से जनार्दन यादव पहलवान , वार्ड संख्या 3 से डॉक्टर हाजी मोहम्मद इस्लाम अंसारी , वार्ड संख्या 5 से सुरजीत कुमार उर्फ सोनू सिंह , वार्ड संख्या 13 से गोविंद कुमार व वार्ड संख्या 14 से ओंकार सिंह राणा के नाम की घोषणा की गई । कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता द्वारा जिलाध्यक्ष की बिना अनुमति के यदि चुनाव के दौरान बैनर , पोस्टर का गलत इस्तेमाल किया गया तो उसके खिलाफ विधिक व कठोर कार्रवाई की जाएगी । इसके बाद सभी घोषित उम्मीदवारों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया । इस दौरान पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव रईश कुशैसी , अमिरूल्लाह अंसारी , विनय सिंह , उत्तम चौबे , कुद्दूस अंसारी , अख्तर हुसैन , इम्तियाज अख्तर , राजेश गौतम , मोंसरिम साह , कप्तान हुसैन , उमर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे ।

