राष्ट्रीयकुशीनगर में राजस्व कर्मियों की लापरवाही के मामले में शिकायत करेंगे गोंडवाना...

कुशीनगर में राजस्व कर्मियों की लापरवाही के मामले में शिकायत करेंगे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक आवश्यक बैठक रविवार को नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में हुई। इसमें गोंड जाति का प्रमाण पत्र रिपोर्ट लगाने में राजस्व कर्मियों के द्वारा हिला वाली करने पर विरोध जताया गया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गोंड ने कहा गोंड जाति के ऑनलाइन आवेदनों को राजस्व निरीक्षक द्वारा निरस्त किया जा रहा है ।

जिसे उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य प्रधान बीडीसी गोंड समुदाय को अनुसूचित सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है। ऐसे में गोंड बिरादरी को तालमेल बना कर रहना होगा अनुसूचित जाति से जुड़े गोंड के लोग आगामी आने वाले विधानसभा में भी प्रतिनिधि करेंगे। अध्यक्षता वीरेंद्र गोंड ने की व संचालन नागेंद्र गोंड ने किया।

इस दौरान जितेंद्र गोंड,बृजेश बृजकिशोर गोंड,प्रिंस कुमार गोंड,विकास गोंड, मुकेश गोंड,अविनाश गोंड,शैलेश गोंड आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories