राष्ट्रीयकरकरेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में बैठक का हुआ आयोजन

करकरेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में बैठक का हुआ आयोजन

[object Promise]
उन्नाव ।
जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम पन्नालाल हाॅल में राजस्व कार्यों, कान्हा गौशाला, पंचायत निर्वाचन, जिला पूर्ति तथा करकरेत्तर एवं राजस्व वसूली के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
[object Promise]जिलाधिकारी ने करकरेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का निस्तारण शीघ्र सुनवाई करके उनका निस्तारण किया जाये। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्टाम्प वाद, 198 क के अन्तर्गत कब्जा दिलाये जाने, राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारीज, तलाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, कुम्हारी कला, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाये गये अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा किया जाये। टाॅप टेन के बकाये दारों से वसूली शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाये।जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकायें, खतौनी अशं निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, इंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक किये गये कार्यों की प्रगति को परखा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिये कि आगामी त्यौहारों आदि को दृष्टि गत रखते हुये अभियान चलाकर निरीक्षणों में गति लाई जाये। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि रिक्त सस्ते गल्लंे की दुकानों का आवंटन नियमानुसार तत्काल पूरा किया जाये। ग्राम पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम प्रधानों तथा अन्य पदों पर होने वाले निर्वाचन में लागू किया गया आरक्षण में आ रही आपत्तियों का निस्तारण समय बद्ध तरीके से किया जाये। कान्हा गौशालाओं के निर्माण को तत्काल पूरा करने एवं जानवरों को रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।बैठक में अपर जिलाधिकारी  राकेश सिंह,  राकेश गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories