[object Promise]
उन्नाव।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष ’’मिशन शक्ति’’ अभियान के तहत मार्च माह की थीम *’’महिलाओं तथा बच्चों और समाज में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार’’* तय की गई है। इसी के तहत जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को 08 मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।
[object Promise]
[object Promise]
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को 08 मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किए जाने के संबंध में निर्देशित करते हुये कहा है कि इसके तहत महिलाओं और बच्चों को अपने हक की लड़ाई में प्रभावी संचार की भूमिका के बारे में जागरूक किया जाना है। उन्होंले कहा कि समाज में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार के माध्यम से रूढ़िवादी मान्यताओं को दूर करने हेतु सकारात्मक माहौल विकसित किया जाना है। इसके अलावा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं की पहचान कर उनकी सफलता की कहानियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाना है, ताकि अन्य महिलाओं के लिए वह प्रेरक की भूमिका अदा कर सकें। उन्होंने कहा है कि ’’मिशन शक्ति अभियान’’ के अंतर्गत माह मार्च 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाना है, जिनके प्रयासों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव किए हों, जिनकी सफलता की कहानी दूसरों के लिये प्रेरक हों, जिन्होंने महिलाओं व बच्चों के विकास, सुरक्षा व संरक्षण हेतु असाधारण कार्य किये हों, महिला कल्याण या बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत कोई प्रतिभावान, सरवाइवर, प्रेरक महिला का कार्य किया हो।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में जिन महिलाओं/ आपके अधिनस्थ कार्यरत महिलाओं द्वारा उपरोक्त बिंदुओं पर कार्य किया गया हो, उनका बायोडाटा व किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण तैयार कर जिला प्रोबेशन कार्यालय (कमरा नंबर 34 प्रथम तल, कलेक्ट्रेट भवन, उन्नाव) या
[email protected] पर 06 मार्च 2021 दोपहर 12ः00 बजे के पूर्व उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि उन्हें 08 मार्च, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा सके।
[email protected] पर 06 मार्च 2021 दोपहर 12ः00 बजे के पूर्व उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि उन्हें 08 मार्च, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा सके।
