राष्ट्रीयअमेठी सांसद के कल को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम...

अमेठी सांसद के कल को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण करने के दिए निर्देश।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आज संयुक्त रुप से मा. सांसद महोदया के दिनांक 6 मार्च 2021 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अमेठी, बस स्टैंड तिलोई व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस का निरीक्षण कर समस्त तैयारियां एवं अन्य व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बताते चलें कि मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी जी का दिनांक 6 मार्च 2021 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, मा. सांसद महोदय द्वारा तिलोई स्थित बस स्टेशन के निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस में कोविड वैक्सीनेशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अमेठी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम के दृष्टिगत आज डीएम व एसपी ने सभी स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन सामान्य के बैठने हेतु कुर्सी, पानी, शौचालय, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी अमेठी महात्मा सिंह, उप जिलाधिकारी तिलोई योगेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories