प्रदेशपुरानी रंजिश के चलते चार के खिलाफ मुकदमा, दो भाइयों को पीटकर...

पुरानी रंजिश के चलते चार के खिलाफ मुकदमा, दो भाइयों को पीटकर किया अधमरा

[object Promise]

देहरादून। पुरानी रंजिश में चार व्यक्तियों ने दो भाइयों को पीटकर अधमरा कर दिया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शावेज निवासी राजीव नगर ने बताया कि एक मार्च को शाम करीब चार बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग आए और शावेज व उसके भाई को लोहे की रॉड से पीटने लगे। इसके बाद आरोपित उन्हें मृत समझकर लहूलुहान हालत में छोड़कर चले गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपितों की पहचान जुल्फकार व जुनैद निवासीगण धामपुर (उत्तर प्रदेश), अमजद निवासी नेहरू कॉलोनी व आसिफ निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है।

घर में घुसकर तोड़फोड़, तीन पर मुकदमा

राजपुर थाना पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ताहिर खान ने बताया कि उनका जाखन में मकान है। उस मकान में कुछ किरायेदार रखे हुए हैं। एक मार्च को कुछ लोग उस मकान में पहुंचे और किरायेदारों व उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि आरोपित विवेक अग्रवाल, उसकी पत्नी नीलम अग्रवाल और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिफ्ट का लालच देकर उड़ाए 44 हजार

गिफ्ट का लालच देकर एक ठग ने व्यक्ति के खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्लेमेनटाउन निवासी अनुपमा ने बताया कि 20 फरवरी को उन्हें एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को अमेजॉन का कर्मचारी बताते हुए अनुपमा से कहा कि उनका नाम गिफ्ट के लिए चयनित हुआ है। इसके बाद उसने अनुपमा को बातों में उलझाकर उनसे बैंक खाते की जानकार ले ली और खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories