राष्ट्रीयबीजेपी बना रही है मास्टर प्लान, गांवों में माहौल बनाने के लिए...

बीजेपी बना रही है मास्टर प्लान, गांवों में माहौल बनाने के लिए है ये तैयारी

[object Promise]

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए बीजेपी ने मास्टर प्लान तैयार किया है. किसान आंदोलन के जरिए जहां विपक्ष सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुटा है. इसकी काट के लिए बीजेपी ने हर छोटे-बड़े नेताओं को मैदान में उतार कर उपलब्धियां गिनाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का फैसला लिया है. विधानसभा से पहले पंचायत चुनावों को पूर्वाभ्यास मानकर बीजेपी तैयारियों पर फोकस कर रही है. बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार, 2 मार्च तक जिला पंचायतों की बैठक पूरी हो जाएंगी. इसके बाद 10 मार्च तक ग्रामसभाओं में चुनावी रणनीति तैयार होगी. 10 से 18 तक बूथों तक ग्राम चौपालों के जारिए अभियान चलेगा.

22 फरवरी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की बैठक में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया है. बीजेपी नेतृत्व ने तय किया है कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के आरोपों में उलझने के बजाय पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत पर फोकस करने को कहा गया है. 19 मार्च को योगी सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में व्यापक अभियान चलाया जाएगा. ग्रामसभा लगातार 5 से 10 मार्च तक चलेंगी. इसके बाद ग्राम चौपालों के माध्यम से बीजेपी मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी.

सभी जिलों में वार्ड के अनुसार बैठकें चल रही हैं

प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने बताया कि सभी जिलों में वार्ड के अनुसार बैठकें चल रही हैं. 5 से 10 मार्च तक ग्राम प्रमुखों की बैठकें होनी हैं. निचले स्तर की तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. सभी पदाधिकारी जिले-जिले प्रवास कर रहे हैं. इस चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी. किसान आंदोलन से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. क्योंकि किसानों के लिए जितना मोदी सरकार ने काम कर दिया है, उतना पिछले 70 सालों में नहीं हो सका है.

Hot this week

Related Articles

Popular Categories