राष्ट्रीयपंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत ने बढ़ाई कैप्टन-सिद्धू के बीच...

पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत ने बढ़ाई कैप्टन-सिद्धू के बीच दूरी?, 2022 चुनाव के लिए दोनों के बीच खींचातानी शुरू

[object Promise]

सबकी नजरें सिद्धू पर लगी हुई थी कि वह आते हैं या नहीं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ लंच करने के बाद दोनों के ठंडे रिश्तों में कुछ गरमाहट आने लगी थी। सिद्धू का लंच में न पहुंचना विधायकों में चर्चा का विषय बना रहा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के मध्यस्थता करने के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते में सुधार हुआ था। वहीं, चर्चा चल रही थी कि बजट सत्र के बाद सिद्धू को मुख्यमंत्री कैबिनेट में वापस ले सकते हैं। ऐसे में सिद्धू के लंच पर नहीं आने से भविष्य ने कुछ नए समीकरण भी बन सकते हैं। वहीं, सांसद रवनीत बिट्टू भी मंच पर नहीं पहुंचे। वह दिल्ली में धरने पर बैठे हुए हैं,जबकि कैबिनेट मंत्रियों में सुखबिंदर सिंह सरकारिया और रजिया सुल्ताना भी गैर हाजिर रहे।

सिद्धू के उल्ट कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा की उपस्थिति ने कई अटकलें खड़ी कर दी हैं क्योंकि कैप्टन और बाजवा का लंबे समय से छत्तीस का आंकड़ा है। यह दोनों ही नेता एक-दूसरे पर सियासी हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। इसके बावजूद बाजवा मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए पहुंचे। बाजवा की उपस्थिति से इस बात को लेकर कयास लगने लगे हैं कि क्या बाजवा कैप्टन के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि 2022 में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और बाजवा के विधायक भाई फतेह जंग बाजवा को कादियां से फिर चुनाव लड़ना है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories