राष्ट्रीयWB: चुनाव की तारीखों के एलान के एक दिन बाद चुनाव आयोग...

WB: चुनाव की तारीखों के एलान के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एडीजी को हटाया

[object Promise]

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को उनके पद से हटा दिया. शमीम की जगह जगमोहन को नियुक्त किया गया है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने ऑर्डर में कहा है कि 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी शमीम जगमोहन की जगह महानिदेशक, फायर सर्विस होंगे. उनकी रैंक एडीजी की ही रहेगी.

इस फेरबदल से कुछ समय पहले बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से मुलाकात की थी. प्रतिनिधिमंडल में सांसद स्वपन दासगुप्ता और अर्जुन सिंह शामिल थे. उन्होंने आरिज आफताब से “पक्षपातपूर्ण” पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने अपील की थी.

 

ममता बनर्जी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले शमीम को स्टेट एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर नियुक्त किया था. इससे पहले वे कोलकाता पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (द्वितीय) के पद पर थे.बीजेपी कर रही कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने के बाद दासगुप्ता ने कहा था कि “जिस तरह से पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रशासन कार्य कर रहा है, उससे यहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. हम शहर में तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम बता सकते हैं. यदि वे अपने पदों पर रहते हैं तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं. ” उन्होंने दावा किया कि इसको लेकर कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा से मीटिंग के लिए के कई अनुरोध भी किया, लेकिन उन्होनें इसे स्वीकार नहीं किया है.

 

आठ चरणों में होंगे चुनाव
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव आठ चरणों में होंगे जबकि पिछली बार सात चरण में हुए थे. पहले चरण का मतदान 27 मार्च और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. वोटों की गिनती 2 मई को होगी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories