राष्ट्रीयदिल्ली के 2 करोड़ लोगों को पंजाब-हरियाणा ने दी राहत, गर्मियों के...

दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को पंजाब-हरियाणा ने दी राहत, गर्मियों के दौरान नहीं होगी पानी की कमी

[object Promise]

नई दिल्ली। देश की राजधानीदिल्ली के 2 करोड़ लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। गर्मियों के दौरान मार्च-अप्रैल में दिल्ली के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें पानी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। पानी की आपूर्ति घटाए जाने संबंधी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) और हरियाणा के सिंचाई विभाग ने इसे गलत और भ्रामक बताया है।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बयानों के बाद अब बीबीएमबी ने स्पष्ट किया है कि नंगल हाइडिल चैनल की मरम्मत की कोई जरूरत नहीं है। यदि पावर प्लांट के गेटों की मरम्मत की जरूरत पड़ी भी तो कोई गेट बंद नहीं किया जाएगा और दिल्ली को पानी की आपूर्ति पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। इसपर राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें हरियाणा से ऐसी सूचना मिली थी कि दिल्ली का पानी रोका जा रहा है। यदि दिल्ली की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद पानी रोकने का फैसला बदला जा रहा है तो यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे हर मुद्दे पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हमारा मकसद है कि दिल्लीवालों को पूरा पानी मिले।’

राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह दिल्ली में पानी की आपूíत एक महीने तक बंद रखना चाहती है। पंजाब में पड़ने वाले नंगल हाइडिल चैनल की मरम्मत होनी है, जिसके कारण इस चैनल के जरिये हरियाणा की मूनक नहर के रास्ते आने वाले 232 एमजीडी पानी की आपूर्ति ठप हो जाएगी। वहीं, बीबीएमबी के अधिकारियों ने दैनिक जागरण को बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई है। चैनल बंद नहीं किया जा रहा है, दिल्ली समेत किसी भी राज्य के लिए पानी की आपूर्ति में कमी भी नहीं की जा रही है।

गेटों की होगी मरम्मत

नंगल में भाखड़ा बांध के मुख्य अभियंता कमलजीत सिंह ने भी कहा कि भाखड़ा बांध से निकलने वाली नंगल हाइडिल चैनल नहीं, बल्कि नहर के रास्ते में बने गंगुवाल व कोटला पावर प्लांट के गेटों की मरम्मत की जानी है। हर साल इन गेटों की मरम्मत की जाती है, लेकिन पिछले साल लाकडाउन के कारण नहीं की जा सकी थी। उन्होंने बताया कि मरम्मत के लिए यह समय सबसे सही है, क्योंकि इन दिनों भाखड़ा बांध के भागीदार राज्यों पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से पानी की मांग कम हो जाती है। ऐसे में कम पानी छोड़ना पड़ता है। मरम्मत के समय भी कम से कम आठ हजार क्यूसेक पानी नहर में चलता रहता है।

पानी कम करने से पहले होती है राज्यों की बैठक

पानी की आपूर्ति कम या ज्यादा करने का निर्णय पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली के साथ बैठक के बाद ही लिया जाता है। बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर (कैनाल) संजीव गुप्ता के मुताबिक, शनिवार को चंडीगढ़ में इन राज्यों की बैठक होने जा रही है। यह हर माह होने वाली रूटीन बैठक है, जिसमें राज्यों की जरूरत के मुताबिक पानी की आपूर्ति तय होती है।

हरियाणा के अधिकारी बोले- नहीं रोका जा रहा दिल्ली का पानी

हरियाणा के अधिकारियों ने दिल्ली को पानी की आपूर्ति रोके जाने जैसी कोई सूचना देने से साफ इनकार किया है। हरियाणा के सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर (कॉर्डनेशन) संदीप बिश्नोई का कहना है कि यमुना में भी फिलहाल पानी कम बह रहा है। इसके बावजूद दिल्ली में पानी की आपूíत बाधित नहीं है। बारिश आने व पहाड़ों में बर्फ पिघलने के बाद स्थिति में और सुधार होगा। गर्मी पड़ने के साथ ही पहाड़ों में बर्फ पिघलेगी।

66 सालों में एक दिन भी बंद नहीं हुई नहर

वर्ष 1954 में आठ जुलाई को भाखड़ा बांध से निकलने वाले नंगल हाइडिल चैनल का उद्घाटन हुआ था। यह नहर 12,500 क्यूसेक पानी भाखड़ा नहर के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान तक उपलब्ध करवाती आ रही है। पिछले 66 वर्षो में एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ, जब यह नहर बंद हुई हो। इस नहर के निरीक्षण व मरम्मत का काम नहर को बंद किए बिना किया जाता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories