राष्ट्रीय15 मार्च तक कोरोना का दूसरा टीका बाजार में आ सकता है-...

15 मार्च तक कोरोना का दूसरा टीका बाजार में आ सकता है- योगी

[object Promise]

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जहां विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना के खिलाफ प्रभावशाली ढंग से लड़ाई लड़ी।

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने कोरोना की दो वैक्सीन दी है। जब कोरोना के मामले आना शुरू हुए तो उत्तर प्रदेश में टेस्ट करने क्षमता नहीं थी लेकिन आज यह स्थिति है कि यूपी के पास हर रोज दो लाख टेस्ट करने की क्षमता है। हर जिले में आईसीयू और वेंटिलेटर की व्यवस्था की है। आज के जो आकड़े हैं उसके अनुसार, प्रदेश में सिर्फ 2000 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन किया। दिल्ली से लाखों मजदूर यूपी आना शुरू हुए। हमने सबको भोजन और साधन मुहैया करवाया।

यह सबकुछ हमने बिना किसी की जाति या धर्म देखे किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें ये संस्कार दिया था और कहा था कि आदमी न तो बड़ा होता है न छोटा होता है आदमी सिर्फ आदमी होता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories