राष्ट्रीयGulmarg Khelo India Winter Games: पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स’...

Gulmarg Khelo India Winter Games: पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स’ का किया आगाज, कही ये बातें

[object Promise]

 

खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे संस्करण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुलमर्ग में भले ही सर्दी हो, लेकिन आपका जोश हर भारतीय महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल मात्र एक प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि यह देश का मान-सम्मान और ओलंपिक्स के पोडियम तक पहुंचने का अवसर भी हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इन खेलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यहां पर खेलों का स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में हो रहे विंटर गेम्स दिखाते हैं कि जम्मू-कश्मीर शांति और विकास की नई बुलंदियां छूने के लिए कितना तत्पर है। इससे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को भी नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा।

 

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि विंडर गेम्स में भारत की प्रभावी उपस्थिति के साथ ही जम्मू कश्मीर को इसका एक बड़ा हब बनाने की तरफ बड़ा कदम है। स्पोर्ट सिर्फ एक हॉबी या टाइमपास नहीं है। स्पोर्ट से हम टीम स्पिरिट सीखते हैं, हार में नई राह खोजते हैं, जीत को दोहराना सीखते हैं, संकल्पित होते आज खेल एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जो पूरी दुनिया में देश की छवि का भी, देश की शक्ति का भी परिचय कराता है। दुनिया के कई छोटे-छोटे देश खेल के कारण अपनी पहचान बनाते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories