राष्ट्रीययूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जाने अहम सूचनाएं

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जाने अहम सूचनाएं

[object Promise]

UP Police SI Recruitment 2021 Notification: यूपी पुलिस विभाग में दरोगा की भर्ती का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी खबर आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB /UPPBPB) ने यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की 9534 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2021 तक चलेगी. जो कैंडिडेट्स इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वे अब इसके लिए तैयारी शुरू कर दें.

कुल वैकेंसी – 9534 पद

रिक्तियों का विवरण

    1. नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर – 9027 पद
    1. पीएसी में प्लाटून कमांडर – 484 पद
    1. अग्निशमन द्वितीय अधिकारी – 23 पद

कैटेगरीवार पदों का विवरण

    • अनारक्षित – 3613 पद
    • ईडब्ल्यूएस – 902 पद
    • ओबीसी – 2437 पद
    • एससी – 1895
    • एसटी वर्ग के लिए आरक्षित -180 पद

महत्त्वपूर्ण तारीखें :

    • यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 25 फरवरी 2021
    • ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने की प्रारंभिक तारीख 1 अप्रैल 2021
    • ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021

 

शैक्षिक योग्यता :

    • नागरिक पुलिस में एसआई  पीएसी में प्लाटून कमांडर पद के लिए – इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को मान्यताप्राप्त विश्वविद्यलय /संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए.
    • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए – इस पद के लिए कैंडिडेट्स को साइंस में ग्रेजुएट होना चाहिए.

आयु सीमा {1 जुलाई 2021 को }- कैंडिडेट्स की आयु 21 साल से कम और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. अर्थात कैंडिडेट्स का जन्म 1 जुलाई 1993 से पहले और 1 जुलाई 2000 के बाद न हुआ. उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

वेतनमान – 9300- 34800 व ग्रेड पे – 4200 रूपये

चयन प्रक्रिया: कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट के आधार किया जाएगा. लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड़ में आयोजित की जायेगी. इसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. पेपर में चार पार्ट होंगें. हर पार्ट 100 -100 अंकों का होगा.

परीक्षा पैटर्न

    1. सामान्य हिन्दी – 100 अंक
    1. मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान- 100 अंक
    1. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा – 100 अंक
    1. मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा – 100 अंक

 

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories