[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 5 लाख रजिस्ट्रेशन और UGC का समर्थन… फिर क्यों स्थगित हुई गौ विज्ञान परीक्षा
राष्ट्रीय

5 लाख रजिस्ट्रेशन और UGC का समर्थन… फिर क्यों स्थगित हुई गौ विज्ञान परीक्षा

admin
Last updated: April 17, 2026 1:11 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

क्या है गौ विज्ञान परीक्षा? इस परीक्षा के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गौ विज्ञान कोर्स डिजाइन किया था. आयोग की स्थापना केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय के तहत 2019 में हुई थी और इसका मकसद गौ कल्याण और शोध को बढ़ावा देना था. कामधेनु आयोग के चेयरमैन वल्लभभाई कथिरिया ने 5 जनवरी को परीक्षा का ऐलान किया था और इसके लिए 15 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था. एक घंटे की ऑनलाइन परीक्षा के लिए 13 भाषाओं में आयोजन होना था, जिसका लक्ष्य 51 मूल गौ नस्ल और पशुपालन के नियमों के बारे में लोगों के बीच दिलचस्पी और जागरूकता जगानी थी.

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने परीक्षा के लिए स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया था और इसे अपनी वेबसाइट पर भी डाला. परीक्षा की घोषणा के बाद यूजीसी ने 900 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर छात्रों के बीच गौ विज्ञान परीक्षा को बढ़ावा देने की बात कही थी. रविवार को एनडीटीवी ने परीक्षा के बारे में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इसके लिए 5 लाख लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्ट्रेशन कराया है.विज्ञान या अंधविश्वास
मूल गौ नस्ल संबंधित जानकारियों पर आधारित गौ विज्ञान परीक्षा के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की कई लोगों ने तारीफ की तो बहुत सारे लोगों ने आयोग की आलोचना भी की. केंद्र सरकार की इकाई के तौर पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के लिए लोगों ने यूजीसी पर भी निशाना साधा. गौ परीक्षा के लिए जारी किए स्टडी मैटेरियल में राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने कहा था कि जिन लोगों ने अपनी दीवारों पर गाय के गोबर के उपले थाप रखे थे, उन पर भोपाल गैस त्रासदी का कोई असर नहीं हुआ. साथ ही भौगोलिक जगहों का जिक्र करते हुए कहा गया था कि जहां गौ वंश को काटा जाता है, वे इलाके भूकंप के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं.

विरोध के सुर
गौ विज्ञान परीक्षा के आयोजन को लेकर पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी और केरल शास्त्र साहित्य परिषद ने विज्ञान के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए परीक्षा के आयोजन पर सवाल उठाए थे. जादवपुर यूनिवर्सिटी ने साफ तौर पर परीक्षा का आयोजन कराने से मना कर दिया था. यूनिवर्सिटी ने अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में लिखा, “यद्यपि इस परीक्षा में 5 लाख छात्र बैठ रहे हैं, जादवपुर यूनिवर्सिटी की अपील है कि इस परीक्षा के आयोजन के बारे में पुनर्विचार करें, जिसके जरिए हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम को एक अवैज्ञानिक दिशा मिलेगी.” केरल शास्त्र साहित्य परिषद ने आरोप लगाया था कि परीक्षा के जरिए अंधविश्वास को बढ़ाया दिया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था का भगवाकरण हो रहा है. परिषद ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी.

अब कब होगी परीक्षा
गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को होना था, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोमवार को रिपोर्ट किया कि कामधेनु आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है. हालांकि आयोग के प्रवक्ता का कहना था कि परीक्षा का आयोजन प्रशासनिक वजहों से स्थगित हुआ है और इसका आलोचनओं से कोई लेना-देना नहीं है.

चेयरमैन वल्लाभाई कथिरिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों की दिलचस्पी को देखते हुए जल्द ही परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शेयर किए ये सेफ्टी टिप्स, बैंकों के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज पर RBI ने जताई चिंता
Next Article ‘IPL 2021 की नीलामी में अनसोल्ड रहना अप्रत्याशित नहीं था’, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?