[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘IPL 2021 की नीलामी में अनसोल्ड रहना अप्रत्याशित नहीं था’, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा
खेल

‘IPL 2021 की नीलामी में अनसोल्ड रहना अप्रत्याशित नहीं था’, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा

admin
Last updated: April 18, 2026 9:04 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

क्राइस्टचर्च।ऑस्ट्रेलियाई टीम के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन आरोन फिंच अच्छा प्रदर्शन आइपीएल 2020 में नहीं कर पाए थे। ऐसे में आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। बाद में आरोन फिंच ने खुद को ऑक्शन के लिए डाला और आइपीएल 2021 खेलने की मंशा जाहिर की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वे अनसोल्ड रहे। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि यह उनके लिए अप्रत्याशित नहीं था। फिंच को आइपीएल के लिए नहीं चुने का मलाल तो है, लेकिन वे ज्यादा हैरान नहीं हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट ने आरोन फिंच ने हवाले से कहा, “फिर से IPL में खेलना अच्छा होता। यह एक अद्भुत प्रतियोगिता है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह अप्रत्याशित नहीं था। मैं क्रिकेट खेलना पसंद करूंगा, लेकिन घर पर थोड़ा सा समय मिलेगा तो यह खराब नहीं होगा।” पिछले सत्र में यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में फिंच ने आरसीबी के लिए 12 मैच खेले थे और कुल 268 रन बनाए थे, जिसमें एक भी बड़ी पारी शामिल नहीं है। हालांकि, वे अर्धशतक जड़ने में सफल हुए थे, लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए है। इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको मोटी रकम आइपीएल 2021 की नीलामी में मिली है। कंगारू ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल को इस बार आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा है, जबकि कीवी टीम के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर काइल जैमीसन को भी आरसीबी की टीम ने मोटी रकम में खरीदा है। आरोन फिंच के अनसोल्ड रहने का कारण ये भी है कि उनकी बल्लेबाजी में इस समय धार नहीं है, जिसे वे खुद भी स्वीकार करते हैं और कुछ बदलाव करना चाहते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 5 लाख रजिस्ट्रेशन और UGC का समर्थन… फिर क्यों स्थगित हुई गौ विज्ञान परीक्षा
Next Article कमांडर स्तर की वार्ता में जानें किन किन मुद्दों पर हुई बात, दूसरे मोर्चों पर भी टकराव खत्म करेंगे भारत-चीन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?