पिछले हफ्ते मामले को अपने हाथ में लेने वाली क्राइम ब्रांच ने चारों की पहचान दीन मोहम्मद, दिलशान, फैयाज और फैजान के रूप में की है. एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत 25 साल के रिंकू शर्मा की 10 फरवरी को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके (Mangolpuri) में कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्या के सिलसिले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
पांच आरोपियों की पहले ही हो चुकी गिरफ्तारी
पहले गिरफ्त में लिए गए आरोपियों में दानिश, इस्लाम, जाहिद, मेहताब और ताजुद्दीन शामिल है. वहीं इससे पहले पुलिस ने कहा कि 10 फरवरी को कुछ युवा जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे. इस दौरान एक रेस्टोरेंट बंद करने से संबंधित कुछ व्यापारिक रंजिश पर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई. जिसके बाद लड़ाई में शामिल कुछ लड़के रिंकू के घर पहुंचे और चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. जन्मदिन की पार्टी में बहस के बाद रिंकू शर्मा को कथित रूप से जानने वाला एक आदमी और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर रिंकू की हत्या कर दी थी.