पडरौना,कुशीनगर। क्षेत्र के सिधुवा बाजार में शुक्रवार को सैनी शाक्य सैनी मौर्य कुशवाहा कि बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी 25 मार्च को प्रियदर्शी सम्राट अशोक जयंती को भव्य रुप से मनाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा के साथ ही कुछ लोगों को सांगठनिक जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए कुशवाहा महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप कुशवाहा ने कहा कि सभी जातीय संगठन सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करें तो समाज के साथ-साथ देश को और मजबूती मिलेगी। कहा कि युवा वर्ग को अपने इतिहास का स्मरण करते हुए सम्राट अशोक महान के दर्शन को आत्मसात करना चाहिए।
इससे अखंड भारत का निर्माण होगा और समाज में समरसता भी आएगी। कहा कि आगामी 25 मार्च को सम्राट अशोक की जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। संगठन के लोगों को जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा से पूरा करें। प्रत्येक घर से संपर्क कर समारोह में भागीदारी की अपील करें। बैठक को प्रदेश जिलाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा,सीतानारायण कुशवाहा,अरुण कुशवाहा,पारस कुशवाहा,रामप्रताप कुशवाहा,संतोष कुशवाहा,राहुल उर्फ नरसिंह कुशवाहा,राजदेव कुशवाहा,नंदकिशोर कुशवाहा,लाल बहादुर कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ने संबोधित किया।
संचालन हरिनंदन उर्फ हरि कुशवाहा ने की। इस अवसर पर सुरजीत कुशवाहा,अदयानंद कुशवाहा,ह्रदया कुशवाहा,विकास कुशवाहा राजू शर्मा बाबूराम कुशवाहा,हरिनारायण कुशवाहा,रामा शंकर कुशवाहा,हरिराम कुशवाहा, अरुण कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,जितेंद्र कुशवाहा,अरविंद उर्फ गोलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
