राष्ट्रीयनोएडा में खुलेगा IKEA का मॉल, 5500 करोड़ रुपये का होगा निवेश

नोएडा में खुलेगा IKEA का मॉल, 5500 करोड़ रुपये का होगा निवेश

[object Promise]

यह प्रस्तावित माल नोएडा में 48,000 स्कवॉयर मीटर में बनाया जाएगा, इसके लिए जरूरी जमीन भी मिल चुकी है. मॉल को बनने में 2 से 3 साल लग जाएंगे.

भारत में पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहा है इंग्का समूह

आइकिया के दुनियाभर में (यूरोप, रूस और चीन) इसके 45 से ज्यादा शापिंग सेंटर्स अपनी बेहतरीन क्वालिटी के लिए पहचाने जाते हैं. आगे कंपनी अमेरिका में भी प्रवेश करने वाली है.

इकिया स्टोर्स के स्वामित्व वाला इंग्का समूह भारत में लगातार अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है. इसके तहत कंपनी हैदराबाद, मुंबई और पुणे में ऑनलाइन स्टोर्स चला रही है. मुंबई और हैदराबाद में कंपनी के दो बड़े स्टोर्स भी चालू हैं.

मुंबई में कंपनी दो छोटे स्टोर्स और भी खोलने की योजना बना चुकी है. इसके अलावा जल्द इंग्का बेंगलुरू में भी नजर आ सकती है. इंग्का का लक्ष्य भारत में 10 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाने का है.

Hot this week

Related Articles

Popular Categories