प्रदेशरुद्रपुर में कोर्ट के आदेश पर युवक की संदिग्ध मौत के मामले...

रुद्रपुर में कोर्ट के आदेश पर युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी सहित पांच नामजद

[object Promise]

रुद्रपुर : रुद्रपुर में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविन्द्र कुमार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी खेड़ा कॉलोनी रुद्रपुर ने दी तहरीर में कहा कि उसके पुत्र अमित का विवाह 11 मई 2015 को शिल्पा शर्मा पुत्री राकेश कुमार निवासी ग्राम अमरीक थाना फरीदपुर बरेली के साथ हुआ था।

शादी के बाद ही उसके ससुराल वाले अमित पर रुद्रपुर में अपने हिस्से की चल अचल संपत्ति बेचकर फरीदपुर सेटल होने का दवाब बनाने लगे। जिसके चलते उसके बेटे को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। नतीजा वह मानसिक अवसाद में रहने लगा। 22 नवंबर 2020 को वह अपने कमरे में मृत मिला। पुलिस ने शिल्पा शर्मा, ससुर राकेश बाबू शर्मा, सास सुनीता, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories