राष्ट्रीयपुदुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद आई किरण बेदी...

पुदुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद आई किरण बेदी की पहली प्रतिक्रिया

[object Promise]

 

किरण बेदी ने क्या कहा है?

किर बेदी ने ट्वीट करके सभी को शुक्रिया कहा है. उन्होंने एक पत्र शेयर करते हुए लिखा है, ”पुदुच्चेरी के उप राज्यपाल के तौर पर मेरे अनुभव के लिए मैं भारत सरकार की आभारी रहूंगी. मैं उन सब का भी आभार जताती हूं, जिन्होंने मेरे साथ काम किया.” उन्होंने कहा, ”मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि मेरे इस कार्यकाल के दौरान राजनिवास टीम ने पूरी लगन से जनहित के लिए काम किया है. पुदुच्चेरी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है.”

इसी साल होंगे पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव

अगले कुछ ही महीने में पुडुचेरी में विधानसभा का चुनाव है. सीएम नारायणसामी ने बेदी को हटाए जाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह लोगों के अधिकारों की जीत है. ए नमास्सिवयम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि तमिल भाषी सौंदर्यराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और उन्होंने विश्वास जताया कि वह विकास योजनाओं को लागू करने में मदद करेंगी.

 

अब कौन होंगे पुडुचेरी के उपराज्यपाल ?

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद से उनकी यह नयी जिम्मेदारी प्रभावी हो जाएगी और वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नियमित व्यवस्था होने तक इस पद पर रहेंगी.

 

 

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories