राष्ट्रीयपढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी, क्या ठंड ने ले ली है दिल्ली-एनसीआर...

पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी, क्या ठंड ने ले ली है दिल्ली-एनसीआर से विदाई

[object Promise]

नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार इजाफा होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अब सर्दी विदाई ले चुकी है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और मार्च तक ठीक-ठाक गर्म हो जाएगी। यहां पर याद दिला दें कि इस बार मानसून जल्दी विदा हुआ था और ठंडी ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ही दस्तक दे दी थी। इसके बाद सर्दी जल्द ही विदा हो रही है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30 डिग्री के आसपास पहुंचा अधिकतम पारा

अभी आधा फरवरी ही बीता है, लेकिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच चुका चुका है। इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह-शाम भी गर्मी महसूस होने लगेगी। हालांकि, अभी इस हफ्ते सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास जारी रहेगा। चूंकि, हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं अभी नहीं चल रही हैं। लिहाजा, अधिक ठंड महसूस नहीं होगी।

दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को भी बहुत खराब श्रेणी में रही। गुरुग्राम की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आगामी तीन दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार नहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 327 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा 375 एक्यूआइ के साथ एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। दिल्ली की हवा में पीएम 10 का स्तर 305 व पीएम 2.5 का स्तर 162 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

दिल्ली व एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ

  • दिल्ली 327
  • फरीदाबाद 310
  • गाजियाबाद 356
  • ग्रेटर नोएडा 375
  • गुरुग्राम 302
  • नोएडा 335

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories