राष्ट्रीयपानी की दिक्कत के लिए रहें तैयार, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के...

पानी की दिक्कत के लिए रहें तैयार, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों के लिए बुरी खबर

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, उत्तराखंड में पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा के कारण ऊपरी गंगा नहर से पेयजल के लिए दिल्ली में अधिक गंदा पानी आ रहा है। पानी में गंदगी का स्तर 8,000 एनटीयू (नेफेलोमेटिक टर्बिडिटी यूनिट) पर पहुंच गया है। इस वजह से दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार व भागीरथी जल शोधन संयंत्र से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। इसके चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लाखों घरों में पानी की आपूर्ति कम है या फिर धीमी है।

इस परेशानी के मद्देजर दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि पानी का संभलकर इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि दक्षिणी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके मद्देनजर टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पेयजल किल्लत होने पर लोग पानी के टैंकर मंगा सकते हैं। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने की आस है।

उन्होंने कहा कि पानी केसाथ कीचड़, मिट्टी, पौधों के टुकड़े इत्यादि आ रहे हैं। दोनों जल शोधन संयंत्रों से जल बोर्ड 240 एमजीडी (मिलियन गैलन डेली) पानी की आपूर्ति करता है। सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से जल बोर्ड सामान्य दिनों में 140 व भागीरथ से 100 एमजीडी पानी आपूर्ति करता है। बताया जा रहा है कि सोनिया विहार संयंत्र से 70 एमजीडी पानी की आपूर्ति हो पा रही है।

गाजियाबाद और नोएडा के लाखों लोगों की बढ़ी परेशानी

उधर, ग़ाज़ियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए भी बड़ी खबर है कि गंग नहर में भारी मात्रा में मिट्टी आने के चलते प्रताप विहार गंगाजल प्लांट को बंद कर दिया गया है। इसके चलते सोमवार सुबह घरों में पानी नहीं आया। बताया जा रहा है कि शाम से पानी की दिक्कत और बढ़ सकती है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि नोएडा और ग़ाज़ियाबाद के लाखों लोगों को इससे भारी परेशानी होगी।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories