प्रदेशसीआरपीएफ के दो जवान झारखंड में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल

सीआरपीएफ के दो जवान झारखंड में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल

[object Promise]

रांची। झारखंड के बोकारो जिले में नक्सली छापामारों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद छापेमारी शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित सीपीआई-माओवादी के सदस्य जागेश्वर बिहार पुलिस थाना क्षेत्राधिकार के तहत टुटी झरिया और झुमरा पहाड़ियों के जंगलों में मौजूद हैं और एक बड़ी योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि घायल जवान सत्येंद्र सिंह और विष्णु सिंह को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories