प्रदेशजयपुर में नकली नोट की खेप पकड़ी, कार से आए दो तस्कर...

जयपुर में नकली नोट की खेप पकड़ी, कार से आए दो तस्कर गिरफ्तार

[object Promise]

जयपुर। सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने नकली नोटों की खेप लेकर आगरा से जयपुर आए कार सवार दो तस्करों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 1.08 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधीकैम्प बस स्टेण्ड के पास एक कार में दो युवक सवार है, जो नकली नोट की खेप की तस्करी के लिए आए है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर कार सवार संदिग्धों को धर-दबोचा।

तलाशी में कार में नकली नोट की खेप मिली। पुलिस ने दोनों आरोपित हेमंत मीणा निवासी हसनपुरा सदर और दिलशाद उर्फ अली निवासी आगरा उत्तरप्रदेश हाल हसनपुरा सदर को गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे से 1 लाख 8 हजार रुपए की जाली नोट व तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपितों ने कार से आगरा उत्तरप्रदेश से जयपुर आकर जाली नोट खपाने आना बताया है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories