[object Promise]
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के नवाबगंज ब्लाॅक प्रमुख द्वारा महान देशभक्त, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
[object Promise]
[object Promise]
कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख अरूण सिंह ने पं0 दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पंडित जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण व उत्थान का दर्शन दिया। राष्ट्र व संगठन के निर्माण मे उनका विशिष्ट योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख अरूण सिंह के अलावा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्रामों के प्रधानों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वही बाँगरमऊ में नगर के भाजपा कार्यालय में नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक प० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई।पूर्व मण्डल अध्यक्ष सभासद विकास गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प० दीनदयाल जी के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अन्त्योदय के सपने को साकार किया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गोविन्द कुशवाहा एवं संचालन मण्डल महामंत्री राजकुमार विश्वकर्मा ने क़िया
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी, युवा मोर्चा जिला मंत्री बालाराव गुप्ता,रोशन यादव, सेक्टर संयोजक मनोज विश्वकर्मा, अजीत सिंह, संजू कुशवाहा , मण्डल महामंत्री रजनीश बाजपेयी, नमित सभासद अंकित गौतम, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

