राष्ट्रीयUP: पत्नी के ससुराल से न लौटने पर पति ने पेट्रोल छिड़क...

UP: पत्नी के ससुराल से न लौटने पर पति ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई, इलाज के दौरान मौत

[object Promise]

नोएडा पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई. वहीं, जब पति उसे लेने गया तो पत्नी ने वापस लौटने से मना कर दिया. इस व्यवहार से नाराज होकर पति ने आत्मदाह कर लिया.

विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि गुरुग्राम का रहने वाला आसींदुल हक नामक व्यक्ति की पत्नी का मायका थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्छर गांव में है. उन्होंने बताया कि हक का कथित तौर पर उसकी पत्नी से विवाद हो गया था जिसकी वजह से वह मायके चली आई थी.

नहीं लौटी तो पेट्रोल डालकर लगा ली आग

सिंह ने बताया कि बीती रात को वह अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा आया, लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर उसने कथित तौर पर पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली. उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories