राष्ट्रीयएचआर की नौकरी छोड़ चला रहा था फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी, करोड़ों की...

एचआर की नौकरी छोड़ चला रहा था फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी, करोड़ों की ठगी

[object Promise]

पांचों ने एक हजार से ज्यादा लोगों को ठगा है और उनके करीब तीन करोड़ रुपए ऐंठ चुके हैं. नौकरी लगवाने के नाम पर वे पांच हजार से 25 हजार रुपए तक वसूल रहे थे.

गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ा है. जांच में यह सामने आया है कि पांचों ने एक हजार से ज्यादा लोगों को ठगा है और उनके करीब तीन करोड़ रुपए ऐंठ चुके हैं. नौकरी लगवाने के नाम पर वे पांच हजार से 25 हजार रुपए तक वसूल रहे थे.

पुलिस के अनुसार रविवार शाम पुलिस टीम को इस गिरोह के बारे में सूचना मिली. इसके बाद उनके दबोच पर पूछताछ शुरू हुई. कड़ाई से पूछताछ के बाद उन्होंने सबकुछ बक दिया और उनकी निशानदेही पर छापेमारी भी गई. पुलिस को काफी सामान बरामद हुआ.

उनके पास से पुलिस को 17 सिमकार्ड, 12 मोबाइल फोन, 8 एटीएम कार्ड, एक डायरी, तीन मुहर, फर्जी नियुक्ति पत्र, एक लैपटॉप और कुछ नकद बरामद हुआ है. आरोपियों की पहचान नितेश गिरी, मुकेश गिरी, चंदन, दुर्गेश और महेंद्र के रूप में हुई है.

गैंग का सरगना चंदन बताया जा रहा है. वह एक कंपनी में एचआर के तौर पर तैनात था. इसके बाद उसने फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी खोल ली और लोगों को कॉल कर ठगने लगा. उसे कई सारे तरीके मालूम थे जिससे लोगों को लगता था कि उनके साथ सही प्रोसेस हो रहा है.

सन 2018 में ही नौकरी छोड़ने के बाद से वह ये काम कर रहा था. उसने अपनी टीम में कम पढ़े लिखे लोग रखे थे. उनके जरिए वो कॉल करा कर लोगों को शिकार बनाता था. कई बाद खुद अंग्रेजी में इंटरव्यू भी लेता था. इसके बाद अलग-अलग लोगों से 5 से 25 हजार तक ठगता रहता था.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories