राष्ट्रीयसंचारी रोग नियंत्रण हेतु दिया गया प्रशिक्षण

संचारी रोग नियंत्रण हेतु दिया गया प्रशिक्षण

[object Promise]
उन्नाव । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार कक्ष में शहरी क्षेत्र की आशाओं एवं  एन0एम0 को संचारी रोगों तथा ए ई एस तथा जे ई0 रोगों से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे आगामी माह से आरंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित आशा एवं एन0एम0 के जिला मलेरिया अधिकारी  द्वारा डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के उपाय बताए गए तथा आने वाले माह में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही प्रभावी ढंग से किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।
[object Promise]
इसी प्रकार पाथ संस्था के जिला प्रतिनिधि श्री बुन्देल सिंह द्वारा जे0ई0 ए0एईस से बचाव के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, तथा जनपद में स्थापित किये गये ई0टी0सी0 सेण्टरों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी के डा0 रानू कटियार द्वारा कन्या सुमंगला योजना को प्रगति के बारे में भी आशाओं को बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम नगरीय क्षेत्र उन्नाव की समस्त आशायें एवं एन0एम0 के साथ-साथ कन्या सुमंगला योजना कार्यक्रम के प्रभारी उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, रमेशचन्द्र यादव, पाथ संस्था के जिला समन्वयक  बुन्देल सिंह मानिटर  पवन तिवारी डी0पी0एम0 उन्नाव आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories