खेलभारत में बुमराह ने डेब्यू के 2 साल 1 महीने बाद झटका...

भारत में बुमराह ने डेब्यू के 2 साल 1 महीने बाद झटका अपना पहला विकेट

[object Promise]

चेन्नई| भारत के स्ट्राइकर फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ शुरू हुई टेस्ट सीरीज में अपने करियर का 18वां मैच खेल रहे हैं। यह अपने घर में बुमराह का पहला टेस्ट है और डेनिएल लॉरेंस का विकेट लेकर बुमराह ने घर में पहली सफलता हासिल की। जनवरी 2018 में डेब्यू करने वाले बुमराह ने इससे पहले घर में कभी टेस्ट नहीं खेला था। वह विदेशों में सबसे अधिक टेस्ट खेलने के बाद घर में टेस्ट खेलने का रिकार्ड अब अपने नाम कर चुके हैं।

पहले यह रिकार्ड एक अन्य फास्ट बॉलर जवागल श्रीनाथ के नाम था, जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद से 12 टेस्ट विदेश में खेल और फिर जाकर उन्हें घर में खेलने का मौका मिला।

इस क्रम में रुद्र प्रताप सिंह (11), सचिन तेंदुलकर (10) और आशीष नेहरा (10) के भी नाम हैं।

बुमराह की बात की जाए तो उन्होंने पांच जनवरी 2018 को न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। बीते महीने वह भारत के आस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे। वह सिडनी टेस्ट में खेले थे लेकिन चोट के कारण ब्रिस्बेन टेस्ट में नहीं खेल सके थे।

बुमराह ने 17 टेस्ट मैच मैचों में अब तक 21.59 के औसत से कुल 79 विकेट लिए हैं। वह पांच मौकों पर पारी में पांच विकेट ले चुके हैं और एक पारी में 6-27 उनका अब तक का सर्वश्रेष्ट बॉलिंग एनालसिस रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories