राष्ट्रीययूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश के करोड़ो बेरोजगार युवाओं से मिलकर उनसे जुड़ने...

यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश के करोड़ो बेरोजगार युवाओं से मिलकर उनसे जुड़ने का लिया संकल्प

[object Promise]
उन्नाव।
युवा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए ‘‘नौकरी संवाद अभियान‘‘ की शुरुआत ब्लॉक स्तर से कर दी है।इस अभियान के द्वारा यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश के करोड़ो बेरोजगार युवाओं से मिलकर उनसे जुड़ने का संकल्प लिया है।
[object Promise]
इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले के ब्लॉकों में जाकर बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी फॉर्म और मिस कॉल के माध्यम से जोड़ेंगे, जिससे युवाओं की शक्ति को संघठित करके उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने के संकल्प से कार्यरथ होंगे।
उत्तर प्रदेश जो कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केंद्र बिंदु हुआ करता था।
 आज कई दशक से गैर जिम्मेदार सरकारों की अनदेखी की वजह से बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी के रूप में बनता जा रहा है।
आज उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतजार कर रहे  हैं वहीँ करोड़ो युवा किसी भी तरह के रोजगार पाने से वंचित हैं।
जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह
गुरूवार को नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेई के प्रथम जनपद आगमन पर सैकड़ों युवाओं द्वारा स्वागत किया गया, जिसमें जनपद के सैकड़ों युवाओं द्वारा ढोल, नगाड़ा व आतिशबाजी का आयोजन में लखनऊ बाईपास से लेकर हरदोई पुल, बस स्टैण्ड के पास गुरूद्वारा में दर्शन प्राप्त करते हुए, प्रमुख मार्ग बड़ा चैराहा तक तमाम स्वागत स्थलों पर युवाओं द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बस स्टैण्ड स्थित गुरूद्वारे में मत्था टेककर इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
आज ब्लॉक स्तर पर युवा कांग्रेस द्वारा प्रारंभ किए जा रहे हैं नौकरी संवाद अभियान में प्रदेश महासचिव मुकेश वाल्मीकी, सचिव राजेंद्र लोधी, धु्रव शुक्ला, नबी सिंह, सिराज अहमद(छोटू), अभिषेक सिंह राठौर, प्रतीक सिंह(प्रीतू), आशू मिश्रा, मनीष शुक्ला, कुश सिंह, शिवांक त्रिवेदी, अनमोल शुक्ला(लकी), आनंद द्विवेदी, शिवम् शुक्ला, पुष्पेंद्र मिश्रा, आशू भारती, अन्ना मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, शशांक त्रिवेदी, राहुल प्रताप सिंह ‘एड’ ठा. अमित सिंह चैहान, नितिन वर्मा, बबलू शर्मा, हर्ष, आयुष बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories